ट्रेनों से गांजा की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

पटना : खबर पटना से है जहां रेल पुलिस ने ट्रेनों से गांजा की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रेल पुलिस ने राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छापा मार कर चितरंजन गुप्ता नामक एक गांजा तस्कर को पकड़ा है। यह गांजा तस्कर मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है जो गांजा का कंसाइनमेंट लेकर पटना से दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से जाने वाला था।

गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने छापेमारी कर इसे गिरफ्तार कर लिया। रेल एसपी अमरितेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि गांजा दिल्ली में किसी को सप्लाई किया जाने वाला था। जब्त गांजे का मूल्य लाखों रुपए बताया जा रहा है। फिलहाल रेल पुलिस की एक टीम दिल्ली जा रही है। ताकि वहां गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके। फतुहा में भी रेल पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : बच्चा को RO का पानी पीना पड़ा महंगा, टीचर ने जमकर की कुटाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...