विश्व स्तनपान दिवस पर West Champaran में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को दी गई टिप्स

पश्चिम चंपारण: विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण के लौरिया सहित अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में स्तनपान दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र की महिलाओं के साथ बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षक मौजूद थीं। इस दौरान लौरिया के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि विश्व स्तनपान दिवस की शुरुआत वर्ष 1990 में शुरू हुई थी और तब से अब 1 अगस्त से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि जन्म से 6 माह के बच्चों के लिए मां का दूध अमृत के समान होता है। मां के दूध का सेवन करने से बच्चों में कई बिमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, बच्चे स्वस्थ होते हैं। वहीं महिला पर्यवेक्षिका आरती सिंह ने कहा कि विश्व स्तनपान दिवस हर वर्ष यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के सहयोग से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में इस बात की जागरूकता फैलाई जा रही है कि अपने नवजात शिशुओं को स्तनपान अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि स्तनपान कराने से न सिर्फ बच्चा बल्कि मां के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है और महिलाऐं मोटापा, मधुमेह, ब्रैस्ट कैंसर जैसी बिमारियों से बची रहती हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Airtel Office के मैनेजर को गोली मारकर अपराधियों ने लूट लिए 14 लाख, फिर पुलिस ने…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran West Champaran

West Champaran

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...