Advertisment

जहरीली शराब से आठ मौत के बाद जागी उत्पाद विभाग की टीम, चला रही जागरूकता अभियान

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बीते दिनों सरैया थाना क्षेत्र में 8 लोगों की शराब से हुई मौत के बाद जागरूकता अभियान में उत्पाद विभाग की टीम जुट गई है. सरैया और सकरा थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर डीएम ने तीन वाहनों को हरी झंडी दिखायी है.

मुज़फ्फरपुर के सरैया में हुई जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत के बाद अब शराब धंधेबाजों के सिंडिकेट को ध्वस्त करने को एक अभियान तेज कर दिया गया है. इस घटना के बाद एक विशेष आपरेशन चलाकर सिंडिकेट में शामिल हुए धंधेबाजों पर नकेल कसने की कवायद तेज कर दी गई है. दूसरी ओर धंधेबाजों की गिरफ्तारी के साथ स्पीडी ट्रायल से भी सजा दिलाने की कवायद भी की जाएगी. इसके लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है.

उत्पाद की टीम ने सूचना संग्रह कर सरैया थाना क्षेत्र और सकरा थाना के क्षेत्र आसपास के इलाके में विशेष छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं आठ मौतों के बाद मुजफ्फरपुर के जिला प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टुटी है. रविवार को जिला के मधनिषेध विभाग द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया गया.

जिलाधिकारी प्रणव कुमार के द्वारा तीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सरैया और सकरा के क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है. जिलाधिकारी का कहना है कि जन जागरूकता से ही शराबबंदी अभियान को सफल बनाया जा सकता है.

रिपोर्ट : विशाल

जहरीली शराब से 13 की मौत के बाद अब छोटी पहाड़ी गांव में मंडराने लगा घर धवस्त किए जाने का खतरा

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...