Advertisement
Advertisement

गुमला में ज्वेलर्स गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

गुमला. कनक ज्वेलर्स गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने घटना में उपयोग की गई बाइक और हथियार को भी बरामद कर लिया है। वहीं मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।

गुमला में ज्वेलर्स गोलीकांड का खुलासा

बता दें कि, शहर के बीचों-बीच मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में बिगत 30 जुलाई को पांच अपराधियों द्वारा लूटपाट की नीयत से दुकान में दिन के 12 बजे घुसकर फायरिंग की गई थी, जिसमें पांच अपराधी शामिल थे। इस मामले को लेकर पुलिस पर सवाल खड़ा किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।

एसपी शंभु कुमार सिंह ने मामले के उद्भेदन को लेकर एसआईटी का गठन किया था, जिसने मामले में करवाई करते हुए घटना में शामिल पांच में तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक राजस्थान का अपराधी शामिल है।

वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में उपयोग की गई बाइक और हथियार को भी बरामद कर लिया है। एसपी शंभु कुमार सिंह ने इस कार्य में लगे पुलिस कर्मी की सराहना करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही बताया कि फरार दो अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 11 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 11 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...