धनबाद में अपहरण मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, व्यवसायी सकुशल बरामद

धनबाद. पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात अपनी लग्जरी कार से गुजर रहे कलियासोल इलाके के कारोबारी संजय मंडल नामक सख्श को महाराज गंज जाने के क्रम में कुछ हथियार बंद अपराधियों ने अपहरण कर लिया था और दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के महज एक घंटे के भीतर अंदर अपह्रत व्यवसायी को सकुशल बरामद करते हुए पुलिस ने नकली पिस्टल/एयरगन के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा एवं उनके पास से 1.31 लाख रुपये भी बरामद कर लिया।

धनबाद में अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

घटना की जानकारी मीडिया को देते हुए डीएसपी टुंडी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यवसायी जामतारा से चालधोवा के रास्ते टुण्डी थाना अन्तर्गत महाराजगंज जा रहे थे। इसी बीच काशीटांड के निकट अज्ञात अपराधियों के द्वारा उक्त गाड़ी सहित अपरहरण कर पाटकोल के जंगल में ले गया तथा अपराधियों के द्वारा संजय मण्डल के मोबाइल नं0-7004928236 से उनके परिजनों पर कॉल कर दस लाख रुपये फिरौती देने के दबाव डालने लगे। परिजन द्वारा फिरौती मांगने के संबंध में टुण्डी थाना पुलिस को सूचना दी गयी एवं दो लाख रुपये अपराधियों को दे दिये।

तत्काल इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गयी। पुनः टुंडी एवं पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी के द्वारा पाटकोल जंगल को घेराबंदी कर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में अपराधी पुलिस को देखकर अपहृत व्यक्ति संजय मण्डल को गाड़ी सहित छोडकर भागने लगे, लेकिन उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए अपराधियों में हकीम साह टुण्डी, सिकन्दर साह धरियो महुबनी गोविंदपु और अफजर साह टुंडी का रहने वाला है। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक एयर गन 1,31000 नगद एवं दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img