सुहागन ज्वेलर्स गोलीकांड का हुआ उद्भेदन, लूटे गए ज्वेलरी की होती थी खरीद

Patna– पटना पुलिस ने राजीव नगर सुहागन ज्वेलर्स गोलीकांड का उद्भेदन करते हुए पेशेवर अपराधी पंकज शर्मा के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

बता दें कि 19 जनवरी 2021 को करीबन दो बजे जयप्रकाश नगर स्थित सुहागन ज्वेलर्स में हथियारबन्द अपराधियों ने मालिक राकेश कुमार सोनी पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलायी थी. इस गोलीकांड में राकेश कुमार सोनी गंभीर रुप से घायल हो गया था.

पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था. गठित टीम को इस मामले में पेशेवर अपराधी पंकज शर्मा का संलिप्तता की सूचना मिली और आखिरकार पंकज शर्मा को गिरप्तार कर लिया गया.

पूछताछ में पंकज शर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि सुहागन ज्वेलर्स में वह लूटे गए जेवरों को बेचा करता था.  दुकान मालिक के पास कई वर्षो से उसका पैसा बकाया था, जिसका भुगतान राकेश कुमार सोनी द्वारा नहीं किया जा रहा था. इसी अदावत में राकेश कुमार सोनी पर पहले भी गोली चलाई गयी थी, लेकिन तब गोली किसी ग्राहक को लग गई थी, इस बार गोली खुद पंकज शर्मा ने चलाई थी.

पुलिस ने पंकज शर्मा के साथ ही प्रवीण कुमार उर्फ झुन्नु,  वैशाली निवासी गोविन्दा, सुविन्द कुमार उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है. बंटी कुमार पहले भी पंकज शर्मा के साथ एक अपहरण मामले में जेल जा चुका है.

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...