हजारीबाग : प्रधान कैफेटेरिया में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में एके श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा समाज के उथान के लिये कई सारे कार्य किये जा रहे हैं. समाज के सभी लोगों को एक साथ चलने के लिए संकल्पित किया जा रहा है.
अध्यक्ष ने कहा कि देश में आरक्षण नीति ख़त्म कर देनी चाहिये. सभी वर्ग के लोगों के लिए एक समान नीति सरकार के द्वारा बनाया जाना चाहिये, ताकि सभी लोगों को एक समान अधिकार मिल सके. हजारीबाग कायस्थ महासभा के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के जो लोग उच्च पद पर स्थापित हैं एवं जो लोग किसी न किसी कार्य से जुड़े हैं, वैसे लोग कायस्थ समाज के अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़ें. उन्हें उसी वर्ग में ट्रेनिंग दे, ताकि आने वाले समय में वैसे लोग भी आगे बढ़ सके.
हजारीबाग जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ मंच पर लाना है. छठ तालाब स्थित चित्रगुप्त मंदिर को आने वाले समय में भव्य मंदिर बनाया जायेगा.
रिपोर्ट : आशिष

















