Advertisment

Chitragupta Puja को लेकर की गई बैठक, बनाई गई पूजनोत्सव की रणनीति

गया: चित्रगुप्त पूजा को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक बैठक जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव के आवास पर की गई। इस दौरान समाज से जुड़े कई लोग शामिल हुए, जहां लोगों ने चित्रगुप्त पूजा एवं शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा समारोह 3 नवम्बर को होनी है।

शहर के विभिन्न जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित की जाती है, जहां समाज के लोग पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद अलग-अलग दिन मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होता है। इस बार हमलोगों ने निर्णय लिया है कि आगामी 4 नवंबर को मूर्ति विसर्जन एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के आजाद पार्क से निकाली जाएगी, जो विभिन्न चौक-चौराहा से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के लोगों से हम आह्वान करते हैं कि उस दिन शोभायात्रा में शामिल होकर चट्टानी एकजुटता का परिचय दें।

हजारों की संख्या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। गाजे-बाजे, ऊंट-घोड़ा एवं विभिन्न प्रकार के साज-सजा के साथ यह एक आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा की कायस्थ समाज बुद्धिजीवी समाज माना जाता है, ऐसे में हमलोगों को हमारा हक और अधिकार मिलना चाहिए। आपस में हमलोग एकजुट रहे और अपने समाज के लोगों का ज्यादा से ज्यादा उत्थान करें, यही हमारा उद्देश्य है।

इस मौके पर विशाल रंजन, महामंत्री बिपिन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, नवीन बिहारी उर्फ झुन्ना बाबू, राजीव रंजन, सुनील कुमार सिन्हा, राजेश सहाय, अमित श्रीवास्तव, सानू, दिलीप कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी धीरज सिन्हा, राजू सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Asian Women’s Hockey Championship Trophy गौरव यात्रा का मुंगेर में भव्य स्वागत, डीएम ने कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Chitragupta Puja Chitragupta Puja Chitragupta Puja Chitragupta Puja

Chitragupta Puja

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...