एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप, विभाग बेखबर

नालंदा : हरनौत प्रखंड के बिरजू मिल्की स्थित पेनीपुर टोला का ट्रांसफार्मर विगत करीब एक माह से जला पड़ा है।यह जल जाने से 100 से अधिक परिवार अंधेरे में रहने को विवश है। बिजली विभाग द्वारा फूंके हुए ट्रांसफार्मर को बदले जाने के प्रति उदासीनता के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यह विद्युत ट्रांसफार्मर 63 केवीए रेटिंग का है।इस विद्युत ट्रांसफार्मर के खराब होने से उक्त टोला में दिन ढलते ही अंधेरा छा जाता है।

हालांकि स्ट्रीट लाइटें कहीं-कहीं लगा।गांव के लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर के सुधार हेतु विद्युत कंपनी के अधिकारियों के पास शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई, और न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही सुधारा गया। लिहाजा बीते डेढ़ माह से गांव के लोग विद्युत की सुविधा से वंचित हो रहे हैं।

गांव के ग्रामीण सनुज कुमार, रूपा देवी, अमित कुमार, सतिन, नितिश, आशा, पप्पू, कंती, दिनेश, प्रमीला, रामबललम, चंदन और तुलसी आदि ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दिन ढलते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उक्त लोगों का यह भी कहना है कि अगल-बगल से सांप औक बीछू आदि जीव-जंतु अंधेरे का फायदा उठाकर घर व गली में छिपे रहते हैं।

उक्त ग्रामीणों ने कहा कि आठ जुलाई से बिजली आपूर्ति ठप है। कल्याण बिगहा आपूर्ति प्रशाखा के जेई शिवशंकर सिंह के पास गये तो बोला कि बिजली बिल बकाया है। इसे दो तब ट्रांसफार्मर लगवाएंगे। इसके बाद हम लोग भुगतान भी कर दिए।फिर जेई शिवशंकर आज-कल, आज-कल का आश्वासन देते-देते एक महिना बिता दिए। लेकिन ट्रांसफार्मर न तो बदला जा रहा है और न ही जले ट्रांसफार्मर का सुधार ही किया जा रहा है।

गांव के लोगों ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए करिब एक माह से बंद डिहरी पंचायत के पेनीपुर टोला की विद्युत व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रूपक कुमार ने बताया कि एक महिना से बिजली आपूर्ति ठप है। यह सोचने वाली बात है। इसके बारे में जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से पता चला है तो जेई को बोलते हैं।

यह भी पढ़े : मुखिया पति हत्याकांड : 10 अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...