Advertisement
Advertisement

असम में ‘लव जिहाद’ पर बनेगा सख्त कानून, होगी आजीवन कारावास की सजा

Desk. असम में बीजेपी की प्रदेश सरकार लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने जा रही है। इसमें दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। इसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ एक कानून बनाएगी, जिसके उल्लंघन करने वालों को सजा के तौर पर ‘आजीवन कारावास’ का प्रावधान होगा।

‘लव जिहाद’ पर असम में बनेगा सख्त कानून

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने बीजेपी की बैठक में कहा, “हमने चुनाव के दौरान ‘लव जिहाद’ के बारे में बात की थी। जल्द ही हम एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी।” सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जल्द ही एक नई अधिवास नीति पेश की जाएगी। नीति के तहत, केवल असम में पैदा हुए लोग ही राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार ने अपने चुनाव पूर्व वादे के अनुसार प्रदान की गई एक लाख सरकारी नौकरियों में स्वदेशी लोगों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने ने कहा कि असम सरकार ने हिंदू और मुस्लिमों के बीच जमीन सौदे को लेकर फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के लेनदेन को रोक नहीं सकती है, लेकिन ऐसे सौदों के लिए मुख्यमंत्री की सहमति लेना अनिवार्य कर देगी।

बता दें कि, हाल ही में वे झारखंड आए थे और उन्होंने दावा किया था कि ‘बांग्लादेशी घुसपैठिये’ आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं। उन्होंने कहा था मैंने पाकुड़ के गैबथान गांव का दौरा किया। वहां एसपीटी कानून है, इसलिए आदिवासियों की जमीन हस्तांतरित नहीं की जा सकती। दो बांग्लादेशी घुसपैठियों ने उनकी जमीन हड़प ली, कोर्ट ने आदेश दिया कि उन दोनों को हटा दिया जाए और आदिवासी परिवार को हटा दिया जाए।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...