माता मंदिर से भैरों बाबा की मूर्ति चोरी

बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां चोरों के द्वारा काली माता मंदिर से भैरों बाबा की मूर्ति चोरी कर ली है। घटना भेड़िहरवा पंचायत के हिंगुलहर पकड़िया टोला गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों द्वारा मंदिर के बाहर बना भैरों बाबा की मूर्ति चोरी कर ली गई है। इस मंदिर से चोरी कई बार चोरों द्वारा की गई है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक गश्ती की गाड़ी भी इस इलाके में नहीं आता है जिससे चोरों द्वारा हौसला बुलंद करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

भैरों बाबा की मूर्ति चोरी –

वहीं थाने के एसआई शशिकांत शर्मा ने बताया है की सूचना मिली है कि हिंगुलहर पड़े टोला स्थित काली मंदिर में एक छोटा सा पीतल की मूर्ति चोरों द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है। जहां घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर के बाहर बना भैरव बाबा की मूर्ति की चोरों द्वारा चोरी की गई है, जांच पड़ताल की जा रही हैं। बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े : सावन के तीसरे सोमवारी को शिवालय में लगा बोलबम-बोलबम के नारे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...