आधा दर्जन दुकान में लगी भयंकर आग, 10 लाख का नुकसान

जमुई : जमुई के सिकंदरा थाना अंतर्गत सिकंदरा मुख्य चौक पर सोमवार की सुबह लगभग चार बजे आधा दर्जन दुकान में आग लग जाने से लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है‌। जानकारी के अनुसार, फुटपाथ पर बसे एक दुकानदार के द्वारा अपनी दुकान खोलकर चाय बनाने की कोशिश किया जा रहा था‌। इसी दरमियान दुकानदार के द्वारा जैसे ही गैस में माचिस जलाया वैसे ही गैस चूल्हा में आग लग गया। किसी तरह दुकानदार आग बुझाने की कोशिश किया पर नहीं बुझ पाया‌।

आपको बता दें कि पास में एक दुकानदार के द्वारा चाय बनाने वाले दुकानदार को बाहर निकाल‌ा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और देखते ही देखते छह दुकान में आग लग गई। वहीं कुछ लोगों के द्वारा सिकंदरा थाना को इसकी सूचना दी गई। घंटों बाद पहुंचे दमकल के सहारे से आग पर काबू पाया गया। परंतु तबतक आठ दुकान जलकर राख हो गया एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़े : Jamui में शराब के नशे में हंगामा कर रहे नाजिर को पुलिस ने हथियार और शराब के साथ किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...