महिला ने Poison खा कर की आत्महत्या, मायके वालों ने कहा…

बांका: बांका में घरेलू विवाद में एक महिला ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। महिला के जहर खाने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां से इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद महिला मायके वालों ने ससुराल वालों पर जबरन जहर खिला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के नानाईचक गांव की है। मृतिका की पहचान गांव के आशीष कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई। मृतिका की मां ने बताया कि दो वर्ष पहले मृतिका की शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से मृतिका ने अपने मायके वालों को कभी कुछ नहीं कहा था। पिछले पांच दिनों से ससुराल के लोग उसे मायके वालों से बात नहीं करने देते थे।

ससुराल के लोगों ने ही जहर खिला कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष विजय पंकज कुमार झा ने बताया कि मृतिका के परिजनों के आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी, फ़िलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौंप दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  East Champaran पर पुलिस पर लोगों ने किया हमला, फाड़े SI के कपड़े

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Poison Poison

Poison

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...