शेख हसीना : बांग्लादेशी विमान हिंडन एयरबेस से वापस ढाका रवाना, शेख हसीना से अजीत डोभाल की हुई लंबी वार्ता

डिजीटल डेस्क : शेख हसीनाबांग्लादेशी विमान हिंडन एयरबेस से अगले गंतव्य को रवाना, शेख हसीना से अजीत डोभाल की हुई लंबी वार्ता। बांग्लादेश की निवर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद जिस विशेष विमान से सोमवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुचीं थीं, वह विशेष विमान मंगलवार की सुबह 9 बजे वापस बांग्लादेश  लिए रवाना हो गया। इस विमान के नए गंतव्य के बारे में गोपनीयता बरती गई है। साथ ही यह तत्काल स्पष्ट नहीं किया गया है कि शेख हसीना और उनके संग आए लोग यहां से आगे के लिए रवाना हुए हैं या नहीं। अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक लिहाज से भारत की ओर से इस बारे में गोपनीयता बरते जाने की बात कही जा रही है। सरकारी सूत्रों ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है। सोमवार को शेख हसीना के हिंडन एयर बेस पहुंचने पर भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उनका स्वागत किया और लंबी बैठक भी की।

डोभाल-हसीना पर हुई वार्ता पर अंतरराष्ट्रीय समुदायन की नजरें

बांग्लादेश की पूर्व सीएम के देश छोड़ने के बाद भारत की राजधानी नई दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित एयर बेस पर भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की ओर से स्वागत किए जाने को अंतरराष्ट्रीय समुदाय काफी अहम मान रहा है और उथल-पुथल से घिरे बांग्लादेश का हर सियासी गुट भारत का शेख हसीना के प्रति इस रुख पर लगातार नजर रखे हुए है। शेख हसीना से भारतीय एनएसए की हुई वार्ता का ब्योरा सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि शेख हसीना की अगले ठिकाने से लेकर भारत में पनाह मिलने और शेख हसीना व उनके करीबियों की सुरक्षा को लेकर भी इस दौरान बातचीत हुई।

शेख हसीना से हुई वार्ता के बाद पीएम मोदी से मिले एनएसए अजीत डोभाल

बता दें कि सोमवार को जैसे ही बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना वाजेद का विमान शाम करीब 5:45 बजे हिंडन एयर बेस पर उतरा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उनका स्वागत किया। एनएसए ने उनके साथ एक घंटे की लंबी बैठक की और बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और उनके भविष्य के कदम पर भी चर्चा की। उसके बाद एनएसए शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक की जानकारी देने के लिए एयरबेस से रवाना हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को पूरे दिन के घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

शेख हसीना के नए ठिकाने को लेकर कयासबाजियां तेज

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद सोमवार को शेख हसीना ने गत सोमवार को भारत में शरण ली। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उतरीं थीं। उस विमान में यहां फ्यूल भरा गया था। उस विमान के यहां उतरने के बाद भारत सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि इस विमान को फ्यूल भरने के लिए यहां ठहराव दिया गया है। सोमवार देर रात बांग्लादेश की निवर्तमान पीएम अपनी बहन रेहाना और अन्य के साथ हिंडन पर ही रुकी रहीं। मंगलवार को उनके विमान की रवानगी के बाद कयास लगाया जा रहा है कि वो लंदन जा सकतीं हैं।

शेख हसीना और उनके विमान को भारतीय सेना ने दी पूरी सुरक्षा और किया पूरा सम्मान

बता दें कि मंगलवार को शेख हसीना के विमान को हिंडन एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के सी-17 और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास पार्क किया गया।  शेख हसीना बांग्लादेश वायुसेना के एक परिवहन विमान सी-130जे हरक्यूलिस से यात्रा कर रही हैं।  शेख हसीना को लेकर भारत आ रहे बांग्लादेशी सी-130 को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पश्चिम बंगाल की हाशिमारा स्क्वाड्रन से दो राफेल विमानों को उड़ाया गया।  सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जरूरत पड़ने पर किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार थे क्योंकि मोदी सरकार की ओर से  भारतीय सेना को जरूरत पड़ने पर किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया था।  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के सत्ता से हटने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार हो गईं। बताया जा रहा है कि जिस समय वह वायु सेना के जेट में सुरक्षा के लिए भारत आ रही थीं, उस दौरान हसीना के विमान की सुरक्षा के लिए प. बंगाल के हाशिमारा हवाई अड्डे से दो राफेल लड़ाकू विमानों को हवा में तैनात कर दिया गया।

बिहार और झारखंड के ऊपर राफेल की सुरक्षा में हिंडन पहुंचीं थी शेख हसीना, वायुसेना प्रमुख रखे हुए थे नजर

बांग्लादेश छोड़ने के बाद भारतीय सीमा में दाखिल हुईं पूर्व पीएम शेख हसीना को पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना की ओर से सुरक्षा निगरानी मुहैया कराई गई। इसी क्रम में जब पश्चिम बंगाल से शेख हसीना का विमान हिंडन के लिए उड़ा तो भारतीय वायुसेना के दो राफेल विमानों ने उसे अपने सुरक्षा घेरे में लिया। उसके बाद तीनों विमान बिहार और झारखंड के ऊपर उड़ान भरते हुए आगे को बढ़े। इसके अलावा भारतीय वायुसेना के रडार भी बांग्लादेश के ऊपर हवाई क्षेत्र की निगरानी में तैनात कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जमीन पर मौजूद एजेंसियां और शीर्ष भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ था और कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे थे। इस दौरान जनरल द्विवेदी और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन फिलिप मैथ्यू की भागीदारी के साथ शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की एक बैठक भी आयोजित की गई थी।

सुरक्षा मुहैया कराने को हिंडन पर उतारी गईं शेख हसीना..

हिंडन देश के बड़े एयरबेस में शामिल है। यहां लड़ाकू विमान तैनात हैं। माना जा रहा है कि यहां की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से ही शेख हसीना को यहां लाया गया। दूसरी वजह दिल्ली में एयर ट्रैफिक का व्यस्त होना भी है। तीसरी वजह हिंडन का दिल्ली के नजदीक होना भी है। अगर शेख हसीना को दिल्ली जाना हो तो ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। यहां कई राष्ट्रध्यक्ष आ चुके हैं। शेख हसीना पहली बार आई हैं। वह भी प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद।

Saffrn

Trending News

CID ऑफिस पहुंचे अभिषेक बनर्जी, आखिर क्यों हो रही है पूछताछ?...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) गुरुवार को कोलकाता में CID मुख्यालय, भवानी भवन पहुँचे। उनसे कथित तौर पर हस्ताक्षर...

Bihar MLC Election Result 2026: बिना वोटिंग तय हुआ नतीजा, बिहार...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।...

राज्य में 21 नए पालना घर होंगे स्थापित, वर्तमान में 79...

पटना : राज्य में कामकाजी महिलाओं के छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए 79 पालना...

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img