पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) कार्यालय का घेराव करने के लिए सहायक उर्दू अनुवादक अभ्यर्थी पहुंचे। 2019 में निकली वैकेंसी को अभी तक पूरा नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। 1294 पदों पर 2019 में आयोग ने वैकेंसी निकाला था। सारी प्रक्रिया चयन सूची की पूरी करने के बाद मेरिट लिस्ट नहीं देने से अभ्यर्थी नाराज हैं। बीएसएससी 2022 में ही काउंसलिंग के प्रक्रिया पूरी कर चुकी है।
आपको बता दें कि आयोग का घेराव करने के लिए सैकड़ों की संख्या में सहायक उर्दू अनुवादक अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचे थे।पुलिस और मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने से रोका। बीएसएससी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में सहायक उर्दू अनुवादक खड़े हैं। सहायक उर्दू अनुवाद के अभ्यर्थी जमकर विरोध कर रहे थे। बीएसएससी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 2019 की बहाली की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं किए जाने का विरोध कर रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है।
यह भी पढ़े : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 36 एजेंडों पर लगी मुहर, Patna ZOO में फिर से चेलगी टॉय ट्रेन
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


