DRE की टीम ने हाथीदह से दो सोना तस्कर को दबोचा, बरामद हुआ इतना सोना

पटना: राजस्व सूचना निदेशालय डीआरई राज्य में तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में डीआरई ने पटना के हाथीदह में बड़ी कार्रवाई की है। डीआरई ने हाथीदह के पास से एक कार से 28 सोना का बिस्कुट बरामद किया है। जब्त सोने का वजन करीब 3 किलो 262 ग्राम है जिसका बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ 34 लाख रूपये आंकी गई है। रविवार को अपनी कार्रवाई में डीआरई ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

डीआरई की जांच में पता चला है कि सोना बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते लाया गया था। दोनों गिरफ्तार तस्कर करियर का काम कर रहे थे और यह सोना मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। यह सोना मुजफ्फरपुर में सोना कारोबारियों के बीच खपाना था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस तरह से सोने की तस्करी की जा चुकी है। डीआरई की टीम दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है और पूछताछ के आधार पर मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Gopalganj में शराब तस्करों ने 2 चौकीदार को चाकू मार कर किया घायल

DRE DRE

DRE

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand 108 Ambulance: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मियों ने...

Jharkhand 108 Ambulance, रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर...

Ramgarh Naya Mod Giddi Road: ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन, उपायुक्त...

Naya Mod Giddi Road, रामगढ़: नया मोड़ से गिद्दी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को रामगढ़...