Advertisment

‘झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय के वातावरण का निर्माण करना महागठबंधन की कार्यप्रणाली’

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए जोरदार निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय के वातावरण का निर्माण करना महागठबंधन की कार्यप्रणाली बन गई है, जिससे वोट प्राप्त किया जा सके। भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि कल रात तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक लाइव में पलायन की चर्चा की, जिसमें उद्योग की कमी का उल्लेख किया।

Goal 7 22Scope News

ऋतुराज ने तेजस्वी को याद कराते हुए कहा- वह 1990 का कालखंड था और RJD सत्ता में थी

ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव को याद कराते हुए कहा कि वह 1990 का कालखंड था और राजद सत्ता में थी। जब बिहार पूरी तरह से लड़खड़ाया, उद्योग धंधे और कारोबारी भाग गए। उस दौर में जंगलराज का वातावरण बना था, उद्योग लगाने वाले यहां आना तक नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर आज तेजस्वी को सच में पलायन की चिंता है, तो उन्हें अपने पिताजी लालू यादव और माताजी राबड़ी देवी से पूछना चाहिए कि उस दौर में ऐसी परिस्थिति क्यों बनी? उनके मामा लोगों ने बिहार में ऐसा आतंक फैलाया कि पढ़ाई, कमाई या किसी उद्योग से जुड़े लोगों को बिहार में रहना मुश्किल हो गया।

तेजस्वी के सभी घरों में नौकरी देने के वादे को लेकर कहा कि जनता सब समझती है – ऋतुराज सिन्हा

उन्होंने तेजस्वी यादव के सभी घरों में नौकरी देने के वादे को लेकर कहा कि जनता सब समझती है। जनता जानती है कि 2.50 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देनी होगी। उन्होंने माई बहिन मान योजना को लेकर भी कहा कि आज भी महिलाएं जंगलराज के उस दौर को नहीं भूली हैं, जब महिलाएं घर से नहीं निकलती थीं। आज महिलाओं को डबल इंजन की सरकार ने संबल प्रदान किया है। ‎भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव के ‘बाहरी शक्तियों’ को लेकर कहा कि क्या प्रधानमंत्री बाहरी हैं? पीएम मोदी आज बिहार के विकास की गति को बढ़ा रहे हैं। बिहार के लिए अगर वे कुछ करना चाहते हैं, तो तेजस्वी यादव के पेट में दर्द क्यों है? देश और बिहार के लोग नरेंद्र मोदी को नेता मान चुके हैं।

बिहार अब विकास की ओर आगे बढ़ चुका है – BJP नेता

उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की ओर आगे बढ़ चुका है। अब यहां के लोग कभी लालटेन को नहीं आने देंगे। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया। उन्होंने कहा कि जनता सही चुनाव करेगी। लालटेन बुझेगा और बिहार विकसित बनेगा। ‎इस प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू और प्रभात मालाकार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : BJP का मेगा प्रचार प्लान तैयार, कल से ताबड़तोड़ रैली…

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...