Gopalganj में शराब तस्करों ने 2 चौकीदार को चाकू मार कर किया घायल

गोपालगंज: राज्य में अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। गोपालगंज में शराब माफियाओं ने दो चौकीदार को चाकू मार दिया। दोनों चौकीदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव स्थित बच्चा बाबू के मेला परिसर की है। घायल चौकीदारों की पहचान रामबाबू यादव और बैजू शाह है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी मेला परिसर में अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों चौकीदार मामले की जांच के लिए वहां पहुंचे तभी शराब माफियाओं ने दोनों को पकड़ कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद शराब कारोबारी शराब की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले पुलिस अधिकारी अभय कुमार रंजन ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने चौकीदारों को जांच के लिए भेजा था जहां शराब माफियाओं ने उन्हें चाकू मार कर घायल कर दिया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मांझा पुलिस ने शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- वंशी सदन के कब्ज़ा पर High Court ने लगाया स्टे, इस दिन होगी सुनवाई

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand 108 Ambulance: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मियों ने...

Jharkhand 108 Ambulance, रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर...

Ramgarh Naya Mod Giddi Road: ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन, उपायुक्त...

Naya Mod Giddi Road, रामगढ़: नया मोड़ से गिद्दी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को रामगढ़...