Ranchi : रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना प्रभारी सहित एक एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने यह कार्रवाई बीते रात अपराधियों के द्वारा बालू घाट पर कई वाहनों को फूंकने की घटना होने के बाद किया है। एसएसपी ने घटना के बाद लापरवाही बरतने के लिए बुढ़मू थाना प्रभारी राजमजी कुमार और एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Ranchi : यहां अपराधियों ने फूंक दिये कई वाहन, बालू तस्करी और रंगदारी के…
Ranchi : कल रात अपराधियों ने कई वाहनों को फूंका था
पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन के बाद रितेश महतो को बुढ़मू थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि कल रात में बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा अवैध बालू उठाव के धंधे में रंगदारी नहीं देने पर घाट पर मौजूद जेसीबी सहित कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।


















