Advertisement
Advertisement

किसानों को लेकर एक बड़ा निर्णय, घोरप्रस व जंगली सूअर फसल को नहीं करे बर्बाद, बनी SIT

पटना : बिहार के कृषि विभाग ने किसानों को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। घोरप्रस और जंगली सूअर लगातार किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इसको लेकर वन पर्यावरण विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग और गृह विभाग ने एसआईटी बना दी है। इन जानवरों के खिलाफ कृषि विभाग एक बड़ी रणनीति बना रहा है।

कृषि विभाग द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से सूचना भवन के संवाद कक्ष में कृषि विभाग के कार्यक्रम और उपलब्धि को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री मंगल पांडे, सचिव कृषि विभाग संजय कुमार अग्रवाल और कृषि निदेशक मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान मंगल पांडे ने बताया कि इस वर्ष धान का कुल अच्छादन (रोपाई ) 36.54 लाख हेक्टेयर, मक्का का 2.93 लाख हैक्टेयर, अरहर 0.56 लाख हेक्टेयर, मूंग 0.70 लाख हेक्टेयर, जबकि मोटे अनाज में बाजरा का 0.15 लाख हेक्टेयर, ज्वार का 0.16 लाख हेक्टेयर, महुआ 0.29 लाख हेक्टेयर और अन्य दलहन का 0.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े : शिवराज सिंह से मंगल पांडे, कहा- किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव केंद्र से मिलेगी सहायता

कृषि मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप अभी तक धान का अच्छादन 29,68,834 हेक्टेयर (80.55 प्रतिशत), मक्का का 2,73,185 ( 91.74 प्रतिशत), अरहर का 52,135 हैक्टेयर (92.60 प्रतिशत), मूंग का 12,699 हैक्टेयर (74.55 प्रतिशत), बाजरा का 10,041 हेक्टेयर (63.10 प्रतिशत), ज्वार का 15,697 हैक्टेयर (93.59 प्रतिशत), महुआ का 22,309 हैक्टेयर (72.90 प्रतिशत) और अन्य दलहन का 7824 हैक्टेयर (68.16) प्रतिशत है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...