विपक्ष धर्म और जाति की, BJP जमात की राजनीति करती है : दिलीप जायसवाल

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहुँचे खगड़िया, रास्ते में विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत। खगड़िया के दुर्गापुर में भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लड्डुओं से तौला गया।

पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल खगड़िया पहुंचे। इस दौरान दुर्गापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष को लड्डुओं से तौलकर उन्हें सम्मान दिया। खगड़िया जाने के क्रम में बेगूसराय में स्थानीय विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। खगड़िया में मंत्री जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष जहां धर्म और जाति की राजनीति करता है वहीं भाजपा जमात की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है।

उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगे और उसी जिले में रात्रि प्रवास भी करेंगे। भाजपा के साथ लगातार जुड़ रहे हैं। लोगों को मालूम है कि यही एक पार्टी है जो देश की रक्षा का करती है।देश को कैसे समृद्ध बनाया जाए इसकी चिंता करती है। मंत्री जायसवाल के खगड़िया के दुर्गापुर में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और लड्डुओं से तौलकर सम्मान दिया। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मैं आप सबकी भावनाओं का आदर करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि आप लोगों के सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूँगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

इससे पहले खगड़िया जाने के क्रम में संगठन जिला बाढ़ अध्यक्ष अरुण मुखिया जी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को सुदृढ़ बनाने में योगदान देते रहने की अपील की। बख्तियारपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे- बाजे के साथ स्वागत किया।

खगड़िया जाने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल का बरौनी जीरोमाइल बेगूसराय में जोरदार स्वागत किया गया। बेगूसराय में नगर विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से भावविभोर हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है और मैं भी आप सबका पूरी आत्मीयता से सम्मान करता हूँ। यहां उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-BJP कोटे के मंत्रियों ने सुनी लोगों की फरियाद, बांग्लादेश मामले में…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP

BJP

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...