Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

दिलीप जायसवाल ने कहा- विपक्ष तालाब की राजनीति करता है जबकि BJP सैलाब की राजनीति

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल आज यहां पटना महानगर की विस्तृत कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जहां तालाब यानी बंधे हुए पानी की राजनीति करता है जबकि भाजपा सैलाब यानी बहते पानी की राजनीति करता है। विपक्ष जहां जाति, धर्म को बाँटने वाली राजनीति करती है वहीं भाजपा सबका साथ , सबका विकास की बात करती है।

दिलीप जायसवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष एक ही झूठ को बार-बार बोलती रहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के मंत्रियों को भी एक आदर्श प्रस्तुत करना होगा जिससे यह बात साबित हो सके कि भाजपा अन्य पार्टियों से अलग कैसे हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मंत्रियों को यह बताने की जरूरत नहीं कि उन्होंने क्षेत्र में कितना विकास किया, बल्कि जनता बताए कि किस मंत्री का कार्य कैसा है। बिहार के मंत्री जायसवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो स्कूल, कॉलेज में नहीं पढ़ पाते उन्हें बाहर से थेथरोलॉजी की डिग्री मिलती है। जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए वे आज समाज को दिशा दिखाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष जात की जबकि भाजपा जमात की राजनीति करने पर विश्वास करती है।

उन्होंने कहा कि नए सदस्यों को जोड़ना और पुराने सदस्यों को सम्मान देना संगठन के लिए जरूरी है। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से पार्टी को सींचने वाले पूर्वजों के घर में जाकर हालचाल पूछने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें असीम खुशी मिलेगी। जायसवाल ने कहा कि वे सोमवार और मंगलवार को पटना प्रदेश कार्यालय में रहेंगे और बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को किसी न किसी जिला में कार्यकर्ताओं से जाकर मिलेंगे और उसी जिले में रात्रि प्रवास करेंगे। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया, मेयर सीता साहू , अभिषेक कुमार, रणवीर नंदन, संजय खंडेलिया, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अमिता भूषण और नितिन अभिषेक सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े : ‘1990 से 2005 तक का राजा कैसा था, यह उस समय के जन्म लेने वालों के लिए जानना जरूरी’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...