बिहार में कहीं होंगे बादल तो कहीं हो सकती है भारी बारिश

पटना : बिहार में मॉनसून 31 जुलाई से सक्रिय हुआ है। कई जिलों में बारिश कम हुई है। आज यानी गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा की संभावना है। बांका और किशनगंज में भारी वर्षा के आसार हैं। इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। इन दो जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। साथ ही बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है। पटना सहित बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस रहा है।

वहीं दूसरी ओर राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व इलाके के 12 जिले एवं दक्षिण पश्चिम के रोहतास, भभुआ और बक्सर में मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना बन रही है। पटना सहित उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है। पटना मौसम विभाग का कहना है कि आठ दिनों से बारिश होने बावजूद अभी भी राज्य में सामान्य से 28 फीसद कम वर्षा हुई है। हालांकि किशनगंज में 19 और अरवल में तीन फीसद सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

यह भी पढ़े : बिहार के 7 जिलों में आज भारी बारिश, आधे दर्जन में ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार से अधिक वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ रेखा अब गंगा नगर, आगरा, रांची, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दूसरा एक चक्रवाती परिसंचरण गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के निकटवर्ती क्षेत्रों तक फैला हुआ है. यह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान इसी क्षेत्र पर निम्न दबाव बनने की संभावना है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से कल शुक्रवार से फिर पूरे राज्य में अधिक वर्षा की संभावना बन रही है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...