Paris Olympic: विनेश फोगाट ने लिया संन्यास, बोलीं – सपना, हिम्मत सब टूटा, अब ताकत नहीं, मैं हारी और कुश्ती जीती, अलविदा कुश्ती

डिजीटल डेस्क : Paris Olympicविनेश फोगाट ने लिया संन्यास, बोलीं – सपना, हिम्मत सब टूटा, अब ताकत नहीं, मैं हारी और कुश्ती जीती, अलविदा कुश्ती। एक दिन पहले महज 100 ग्राम अधिक वजन होने के चलते पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य करार दी गईं भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने  कुश्ती से संन्यास ले लिया है। अपने संन्यास की घोषणा के क्रम में दिल को झकझोर देने वाली बात विनेश फोगाट ने कही है। विनेश ने कुश्ती को अलविदा कहते हए एक्स-हैंडल पर अपनी मां से माफी भी मांगी है। लिखा है कि मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं। इससे ज्यादा ताकत अब नहीं रही।

पेरिस ओलंपिक में हुए घटना ने अंदर से विनेश के तोड़ा

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा पेरिस ओलंपिक में हुए अपने को अयोग्य करार कर दिए जाने के बाद की है। विनेश फोगाट ने कहा कि वो देशवासियों की ऋणी रहेंगी, अलविदा कुश्ती। सबको चौंकाते हुए पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान करते हुए अपने को समर्थन करने के लिए सबका आभार प्रकट किया। कहा कि वे सबकी ऋणी रहेंगी। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देश की खेल और सियासी जगत की कई हस्तियों ने विनेश को चैंपियन बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया था। अब विनेश फोगाट के ट्वीट से साफ है कि पेरिस ओलंपिक में उनके साथ जो हुआ उसका उन्हें गहरा दुख है और उसी का नतीजा है कि उन्होंने संन्यास का ऐलान किया। पेरिस ओलंपिक में शानदार कुश्ती की नुमाइश करते हुए विनेश ने महिलाओं के 50 किलो कैटेगरी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। वह ओलंपिक फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन चुकी थीं लेकिन फाइनल से चंद घंटे पहले उन पर ओवरवेट होने का आरोप लगा और वो अयोग्य करार कर दी गईं।

रियो से पेरिस तक सपना हो ना सका अपना

एक दशक से भी ज्यादा समय से इंटरनेशनल कुश्ती की मैट पर सक्रिय विनेश फोगाट का ओलंपिक में मेडल जीतना सपना रहा था। ये उनकी मां का भी सपना था। लगातार तीसरे ओलंपिक में शिरकत करने के बाद भी विनेश ऐसा नहीं कर सकीं। विनेश ने रियो 2016 में ओलंपिक में डेब्यू किया था।जहां उन्हें इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा था। उसके बाद टोक्यो ओलंपिक में विनेश फोगाट का सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया था जबकि पेरिस ओलंपिक में जब वो एक नया इतिहास लिखने से बस एक कदम दूर थीं, तभी उन्हें लेकर आए अयोग्य करार दिए जाने के फैसले ने ना सिर्फ उनका बल्कि पूरे हिंदुस्तान का दिल तोड़ दिया।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

रजत पदक देने की विनेश की अपील पर आज आ सकता है फैसला

संन्यास की अचानक घोषणा करने से पहले पहलवान विनेश ने खेल पंचाट में अपील करते हुए ओलंपिक का रजत पदक संयुक्त रूप से देने की अपील की थी। उनकी अपील पर आज फैसला आने की उम्मीद है। हालांकि, इस फैसले से पहले ही विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान करते हुए अपने करोड़ों प्रशंसकों को चौंका दिया। इससे पहले बुधवार देर रात पेरिस के स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5.51 बजे उन्होंने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। दरअसल, उन्होंने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था । खेल पंचाट खेल के लिए मध्यस्थता न्यायालय भी कहा जाता है।

बता दें कि ओलंपिक खेलों या उद्घाटन समारोह से पहले 10 दिनों की अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के समाधान के लिए यहां खेल पंचाट का तदर्थ विभाग स्थापित किया गया है जो अगले कुछ घंटों में उनकी अपील पर सुनवाई करेगा।

रिकवरी के लिए पॉलीक्लिनिक में बीता विनेश फोगाट का अधिकांश समय

विनेश ने बुधवार दिन का एक बड़ा हिस्सा खेल गांव के अंदर पॉलीक्लिनिक में बितायाक्योंकि वजन कम करने के उपाय के कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई। इन उपायों में भूखा रहना, तरल पदार्थों से परहेज करना और पसीना बहाने के लिए पूरी रात जागना शामिल था। सेमी फाइनल में विनेश से हारने वाली क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज ने फाइनल में भारतीय खिलाड़ी की जगह ली जहां वह अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से हार गई।  विनेश अब लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक विजेता बनने के लिए खेल पंचाट पर भरोसा कर रही हैं। कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संचालन संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने हालांकि स्पष्ट कर दिया है कि वजन से जुड़े वर्तमान नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...