Paris Olympics: मेडल से एक जीत दूर महिला पहलवान विनेश फोगाट, सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Paris Olympics : विनेश फोगाट पेरिस में ओलंपिक पदक से एक जीत दूर हैं। उन्होंने अंतिम आठ राउंड में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से हराकर महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने पूरी स्पर्धा में अपना दबदबा बनाए रखा। इससे पहले विनेश ने जापान की ओलंप‍िक गोल्ड मेडल‍िस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हराया था।

Paris Olympics में विनेश फोगाट मेडल से एक जीत दूर

विनेश की जीत पर पहलवान बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शासन व्यवस्था को आइना दिखाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में 4 बार की World Champion और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया। उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व World Champion को हराया। मगर एक बात बताऊं, ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी। ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी। ये लड़की दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में सिस्टम से हार गई थी।’

Paris Olympics में भारत को अब तक तीन मेडल

बता दें कि, Paris Olympics में भारत अभी तक तीन मेडल जीता है, ये तीनों ही ब्रॉन्ज है और तीनों ही मेडल भारतीय निशानेबाजी दल ने भारत को दिलाया है। मनु भाकर ने ही पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीतकर यह मेडल दिलाया था। मनु भाकर ओलंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

इसके दो दिन भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने सहयोगी सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को एक और ओलंपिक मेडल दिलवाया था। मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

इसके बाद निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने आज चेटेउरौक्स में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में तीसरे स्थान हासिल कर पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा पदक हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्था में कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीता। स्वप्निल अब पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...