Advertisement
Advertisement

NICE 2024: आईआईटी गुवाहाटी के छह छात्र ग्रैंड फिनाले में करेंगे नॉर्थ-ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व

NICE 2024: आईआईटी गुवाहाटी के छह छात्र ग्रैंड फिनाले में करेंगे नॉर्थ-ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व। पटना में जोनल राउंड 16 अगस्त को, दो चरणों में होगा मुकाबला

पटना: नेशनल इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (नाइस) 2024 के दूसरे चरण के अंतर्गत गुरुवार को गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट जोनल राउंड का आयोजन किया गया। न्यू आर्ट्स प्लेयर्स ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में गुवाहाटी, सिलचर, इंफाल आदि से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों ने शीर्ष तीन स्थान पर कब्जा किया।

  • प्रथम पुरस्कार: रिते मारिया जॉर्ज और कमलेश्वरी टी एस (आईआईटी गुवाहाटी)
  • द्वितीय पुरस्कार: किरन भागवथ एस और युक्ता मांडवकर (आईआईटी गुवाहाटी)
  • तृतीय पुरस्कार: श्रवण डे और चैतन्य छाबड़ा (आईआईटी गुवाहाटी)

ये सभी तीन टीमें अब प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में देश भर के छात्रों के बीच पूर्वोत्तर राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले मशहूर क्रॉसवर्ड विशेषज्ञ श्री ऑचित्य शर्मा ने वर्कशॉप सेशन का संचालन किया जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों को क्रॉसवर्ड की बारीकियों से अवगत कराया। प्रतियोगिता में असम के स्कूली छात्र भी उपस्थित थे। वर्कशॉप के बाद उन्होंने भी लिखित सवालों को हल करते हुए क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड पर अपनी पकड़ को मजबूत किया। सटीक जवाब देते हुए रॉयल ग्लोबल स्कूल और मारियाज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

  • प्रथम पुरस्कार: प्रयास कलिता और कृषा जैन (रॉयल ग्लोबल स्कूल)
  • द्वितीय पुरस्कार: शौर्य जैन और जुगारका कौशिक (रॉयल ग्लोबल स्कूल)
  • तृतीय पुरस्कार: अनन्यम लॉय बरूआ और देवरथ रंजन काकोती (मारियाज पब्लिक स्कूल)

कार्यक्रम में रेरा-असम के अध्यक्ष पबन बोर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी और छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को महत्व को भी रेखांकित किया। क्रॉसवर्ड एसोसिएशन के सदस्य और असम (बॉर्डर ) के आईजीपी प्रशांत एस चंगमाई ने भविष्य में राज्य में ऐसे आयोजन कराने का आश्वासन दिया।

16 अगस्त को पटना में ईस्ट जोनल राउंड
नाइस 2024 के अंतर्गत ईस्ट जोनल राउंड पटना में 16 अगस्त को चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के छात्र हिस्सा लेंगे। लिखित प्रीलिम्स और ऑन स्टेज राउंड के बाद शीर्ष तीन टीमों का चयन होगा जो प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में पूर्वी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एआईसीटीई, आईआईटी मद्रास, आईआईएम मुंबई और एक्स्ट्रा-सी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले नई दिल्ली में सितंबर में आयोजित होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Telecom धोखाधड़ी वाले संदेश/कॉल से रहे सावधान – TRAI

NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024

NICE 2024

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...