Commercial Advertisment

NICE 2024 के ‘N Round’ में इंदौर के श्रेयांस बने विजेता तो गया के पृथ्वी और…

NICE 2024 “N” राउंड के साथ शुरू, इंदौर के श्रेयांस शर्मा बने राष्ट्रीय विजेता, गया के पृथ्वी सिंह, आईआईटी खड़गपुर के अक्षय कुमार भी चमके, “टॉप 100” में मणिपुर का जलवा

पटना: नेशनल इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपिडिशन (NICE) 2024 की शुरुआत रविवार को पहले ऑनलाइन राउंड “एन” के साथ हुई जिसमें बड़ी तादाद में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह 10:30 बजे प्रतियोगिता प्रारंभ होते ही करीब 150 प्रतिभागियों ने शुरूआती 20 मिनट के भीतर सवाल हल करते हुए उत्तर समर्पित कर दिये। कम समय में सही जवाब देने वालों के नाम उनके अंक के आधार पर नेशनल, जोनल, स्टेट, सिटी और टॉप-100 के लीडरबोर्ड में शामिल किये गए। नाइस 2024 “एन” राउंड राष्ट्रीय विजेताओं में पहले स्थान पर इंदौर के एक्रोपोलिस इंस्टिच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च के श्रेयांस शर्मा, दूसरे स्थान पर गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, गया के पृथ्वी सिंह और तीसरे स्थान पर आईआईटी खड़गपुर के अक्षय कुमार रहे।

नाइस 2024 ‘एन’ राउंड में ईस्ट जोन के गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, गया के मुकुल कुमार यादव, वेस्ट जोन के एक्रोपोलिस इंस्टिच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, इंदौर के हर्षवर्धन त्रिपाठी, नार्थ जोन के आईआईटी कानपूर के स्पंदन पति, साउथ जोन के बिट्स पिलानी हैदराबाद के वी कृष्ण सांई गायत्री, नार्थ ईस्ट जोन के श्री श्री गोरगोबिंद गर्ल्स कॉलेज, इंफाल के थोकचोम टिनटिन देवी विजेता रहे। वहीं आईआईटी मद्रास की छात्रा अंजली मलेना लकी विजेता बनी। प्रतियोगिता का पूरा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट nice.crypticsingh.com पर प्रकाशित की गई है।

1234 22Scope News

टॉप 100” में मणिपुर का जलवा
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के पहले राउंड में मणिपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ना केवल पूरे नॉर्थ-ईस्ट जोन में दबदबा बनाया है बल्कि शीर्ष 100 प्रतिभागियों में सबसे ज्यादा 19 मणिपुर से हैं। वहीं, प्रतियोगिता की रजिस्ट्रेशन के मामले में भी मणिपुर देशभर में तीसरे स्थान पर है।

“एन” राउंड मिस करने वाले छात्रों के पास अब भी मौका
अगर किसी कारणवश प्रतिभागी 16 जून को आयोजित प्रतियोगिता के पहले राउंड (एन-राउंड) में हिस्सा नहीं ले पाए, तो अभी भी उनके पास जोनल स्टेज में पहुंचने का अवसर है। वे प्रतियोगिता के तहत निर्धारित चार में शेष अन्य ऑनलाइन राउंड्स- “आई”, “सी” या “ई” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के दूसरे चरण यानी जोनल लेवल के लिए क्वॉलिफाई कर सकते हैं।

नाइस 2024: “आई” राउंड 23 जून को
नाइस 2024 के पहले चरण में चार ऑनलाइन राउंड निर्धारित हैं। “एन” राउंड के बाद प्रतिभागी आगामी रविवार (23 जून) को दूसरे ऑनलाइन राउंड “आई” में भाग लेंगे। 7 जुलाई तक सभी ऑनलाइन राउंड्स का आयोजन पूरा होगा जिसके बाद जोनल राउंड की शुरुआत होगी।

भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच होने वाले राष्ट्र स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता नाइस की शुरुआत वर्ष 2022 में शिक्षा मंत्रालय के अधीन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं गैर लाभकारी संस्थान एक्स्ट्रा-सी द्वारा की गई थी। विगत वर्षों में छात्रों के उत्साह को देखते हुए, इस वर्ष इसके मेगा आयोजन के लिए एआईसीटीई और एक्स्ट्रा-सी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी-मद्रास) और भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुंबई (आईआईएम-मुंबई) के साथ बहुपक्षीय समझौता किया है।

यह भी पढ़ें- Medanta में सीएम नीतीश के इलाज करवाने पर विपक्ष के बयान पर जदयू का पलटवार…

https://youtube.com/22scope

NICE NICE NICE NICE NICE

NICE NICE NICE

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...