IIT मद्रास में NICE 2024 का साउथ जोनल राउंड संपन्न

IIT मद्रास में NICE 2024 का साउथ जोनल राउंड संपन्न, NIT त्रिची की छात्र जोड़ी संजीव और हर्ष बने विजेता। BITS पिलानी (हैदराबाद) और सस्त्र कॉलेज शीर्ष तीन में शामिल। IIT मद्रास की दो टीमों की होगी नेशनल राउंड में वाइल्ड कार्ड इंट्री

चेन्नई: नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन (नाइस) 2024 के दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को आईआईटी मद्रास में साउथ जोनल फाइनल का आयोजन हुआ। प्रीलिम्स और ऑन-स्टेज राउंड समेत दो-स्तरीय प्रतियोगिता में एआईटी त्रिची के छात्र संजीव आर और हरीष जीएस की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में बिट्स पिलानी, हैदराबाद कैंपस का एकल प्रतिनिधित्व कर रहीं वीकेएस गायत्री दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर सस्त्र कॉलेज के अभिनव एम और सहाना ए की टीम ने जीत हासिल की। साउथ जोनल फाइनल में जीतने वाली शीर्ष तीनों टीमें नाइस 2024 के अगले एवं आखिरी पड़ाव- नेशनल फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी हैं।

आईआईटी मद्रास की टीम को नेशनल राउंड में वाइल्ड कार्ड इंट्री
शीर्ष तीन टीमों के अलावा आईआईटी मद्रास की दो टीमों ने भी नेशनल फाइनल में जगह बना ली है। लिखित प्रीलिम्स में 100 फीसदी अंक हासिल करने वाली दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें फाइनल राउंड में वाइल्ड कार्ड इंट्री देने का निर्णय लिया।

नाइस की अवधारणा प्रशंसनीय: डीन, आईआईटी मद्रास
आईआईटी मद्रास के डीन प्रोफेसर सत्यनारायण एन गुम्मडी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। राष्ट्र स्तरीय आयोजित होने वाले वार्षिक प्रतियोगिता “नाइस” की अवधारणा की सरहना करते हुए उन्होंने राज्य के अन्य स्कूल और कॉलेज में भी क्रॉसवर्ड से संबंधित वर्कशॉप और प्रतियोगिताओं के आयोजन में क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ तमिलनाडु (CWATN) और एक्स्ट्रा-सी का सहयोग करने की बात कही।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ तमिलनाडु के अध्यक्ष पूर्व आईएएस हरमंदर सिंह ने आईआईटी मद्रास में जोनल फाइनल के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), आईआईटी मद्रास और एक्स्ट्रा-सी का आभार व्यक्त करते हुए राज्य में क्रॉसवर्ड का प्रसार करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर वी श्रीराम और प्रोफेसर एम अमृतलिंगम उपस्थित रहे। क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट का संचालन सात बार के राष्ट्रीय क्रॉसवर्ड चैम्पियन रामकी कृष्णन ने किया जिसमें जानी-मानी क्रॉसवर्ड सेटर लक्ष्मी वैद्यनाथन ने उनका सहयोग किया। आईआईटी मद्रास की छात्रा अष्मिता ने मंच संचालन किया।

बैंगलोर ओपन क्रॉसवर्ड लीग 19 जुलाई को
बैंगलोर ओपन क्रॉसवर्ड लीग का आयोजन 19 जुलाई को रॉकवुड ग्रीन पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के विजेता को भी नाइस के फाइनल राउंड में वाइल्ड कार्ड इंट्री मिलेगी। जो छात्र नाइस 2024 में भाग नहीं ले पाए या वे प्रतिभागी जो जोनल राउंड क्वॉलिफाई नहीं कर पाए अथवा साउथ जोनल फाइनल में क्वॉलिफाई करने के बाद भी किन्ही कारणवश प्रतियोगिता में उपस्थित नहीं हो पाए वे सभी बैंगलोर ओपन में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं और नाइस 2024 की रेस में पुन: शामिल हो सकते हैं।

साउथ जोनल फाइनल के बाद नॉर्थ, ईस्ट, नॉर्थ-ईस्ट एवं वेस्ट में जोनल फाइनल का आयोजन किया जाएगा। नई दिल्ली में अगस्त में फाइनल राउंड का आयोजन होगा जिसमें प्रत्येक जोन की शीर्ष तीन-तीन टीमें और वाइल्ड कार्ड इंट्री पाने वाली टीमें पहुंचेगीं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पांच दिन पहले Coaching पढ़ने गई छात्रा अब तक नहीं लौटी घर, मां ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024 NICE 2024

NICE 2024

Bihar Land Records Online: 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज घर...

 बिहार में 1908 से 1995 तक के पुराने जमीन के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन जारी है। अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड, घर...

Bihar Fake Medicine Complaint: बिहार में नकली और घटिया दवाओं पर...

Bihar Fake Medicine Complaint, पटना: बिहार में नकली और निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के...

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...