Commercial Advertisment

3 दिवसीय मिनी मैराथन दौड़ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मोतिहारी : प्रथम दिन मिनी मैराथन दौड़ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्वी चंपारण जिले के युवाओं में कला संस्कृति एवं खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय युवा चंपारण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के आज प्रथम दिन मिनी मैराथन दौड़ के साथ युवा चंपारण महोत्सव का आगाज हुआ है। इसके बाद मोतिहारी शहर के नगर भवन के सभागार में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच-बीच क्विज और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चंपारण महोत्सव के दूसरे दिन नगर भवन के सभागार में ही डांसिंग और साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान सफल छात्रों को महोत्सव के तीसरे दिन बिहार सरकार के कई मंत्री और स्थानीय विधायक के द्वारा पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

युवा चंपारण महोत्सव के अध्यक्ष आक्रश सिंह ने युवा चंपारण महोत्सव के द्वारा आयोजित हो रहे विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में छात्र एवं छात्राओं को भाग लेने की अपील की है साथी उन्होंने कहा कि चंपारण के छात्र-छात्रा में क्लास संस्कृत एवं खेल को बढ़ावा देने को लेकर विगत कई सालों से युवा चंपारण महोत्सव का आयोजन रॉयल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से इसका आयोजन हो रहा है।

यह भी पढ़े : स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचा 9वीं क्लास के छात्र, मची अफरा-तफरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...