Advertisment

शिक्षक की पिटाई से घायल छात्रा पहुंची अस्पताल, स्थिति बनी गंभीर

खगड़िया : खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवारा पंचायत के मध्य विद्यालय तेलियाबथान में एक शिक्षक के द्वारा एक किशोरी छात्रा की बेरहमी से पिटाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। जिससे वह लगातार बेहोश हो गंभीर स्थिति का रुप लिए हुई है। उक्त छात्रा तेलिया बथान गांव के वार्ड नंबर-9 के राज किशोर मंडल की 10 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी है, जो मध्य विद्यालय तेलिया बथान गांव के चतुर्थ वर्ग की छात्रा है। घायल छात्रा की स्थिति बिगड़ते देख स्वजन गुरुवार की देर संध्या सीएचसी परबत्ता पहुंचे। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर आशुतोष कुमार और डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि छात्रा के सर में चोट है जिसके कारण सीजर आ रहा है।

घायल छात्रा के साथ पहुंचे स्वजन बालमुकुंद मंडल, उदय कुमार मंडल और मां सुशीला देवी आदि ने बताया कि मध्य विद्यालय तेलिया बथान के शिक्षक मोहम्मद जहांगीर अहमद ने टिफिन के समय बाहर निकालने में बच्चे बच्चे में कहा सुनी होने के बाद मेरी 10 वर्षीया बच्ची को बुलाकर बेरहमी से डेक्स पर पटक पटक कर मारा है। जिससे इसकी स्थिति बिगड़ गई है। हालांकि घटनाक्रम को लेकर घायल छात्रा ने भी घटना को लेकर अपनी बयान शिक्षक के विरोध में देते हुए साफ शब्दों में कहा कि टिफिन के समय बाहर निकालने में बच्चे बच्चे में कहा सुनी होने के बाद मुझे बुलाकर बेरहमी से डेक्स पर पटक पटक कर मारा है, जिससे स्थिति बिगड़ गई है।

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा : फर्जीवाड़े मामले में 2 लोग गिरफ्तार

वहीं सीएचसी परबत्ता में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया है। अभिभावक की मॉनिटर उक्त शिक्षक को कई बार अन्य छात्र की पिटाई के बाबत जाकर हिदायत भी दिया गया था। इसके बाद भी वह बेरहमी से पिटाई करते आ रहे। मामले में इधर, परबत्ता बीइओ रेणु कुमारी ने बताया कि आवश्यक कार्य से खगड़िया में थे अभी लौटे हुए हैं। उसकी जानकारी ली जा रही है शिक्षक यदि दोषी होंगे तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...

Jharkhand Illegal Coal News: झारखंड में अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jharkhand Illegal Coal News: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने झारखंड में अवैध कोयला व्यापार के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। MMDR...