इंडिया ब्लॉक जदगीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति से हटाने के लिए ला सकता है महाभियोग प्रस्ताव, जानें क्या है नियम

Desk. इंडिया ब्लॉक ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर विपक्ष के खिलाफ पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाने का विचार कर रहा है। बता दें कि, उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है एवं वे संसद के उच्च सदन के सभापति भी होते हैं।

इंडिया ब्लॉक जदगीप धनखड़ के खिलाफ ला सकता है महाभियोग प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिया ब्लॉक राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर विपक्ष के खिलाफ पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाकर उन्हें पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। विपक्ष की ओर से 87 सदस्यों ने धनखड़ के खिलाफ प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, विपक्ष द्वारा प्रस्ताव लाने की योजना के बारे में संदेश दो दिन पहले सदन के नेता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को ‘अनौपचारिक’ रूप से दिया गया था।

संविधान के अनुच्छेद 67 (बी) के तहत उपराष्ट्रपति को राज्यसभा के सभी तत्कालीन सदस्यों के बहुमत द्वारा पारित और लोक सभा द्वारा सहमत एक प्रस्ताव द्वारा उन्हें पद से हटाया जा सकता है। हालांकि संविधान के अनुच्छेद 67(बी) के अनुसार, ऐसा कोई भी प्रस्ताव तब तक पेश नहीं किया जा सकता है, जब तक कि कम से कम 14 दिन का नोटिस नहीं दिया गया हो।

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...