अवैध रूप से जंगल में संचालित बैरल पत्थर और माइका खदान को किया गया ध्वस्त

गिरिडीह. तिसरी थाना क्षेत्र के असुरहड्डी जंगल में अवैध रूप से संचालित बैरल पत्थर और माइका खदान को ध्वस्त किया गया है। वन विभाग की टीम ने लोकाय थाना पुलिस के सहयोग से आज यह कार्रवाई की है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक माइका और बैरल पत्थर खदान को JCB मशीन से ध्वस्त किया गया।

अवैध रूप से जंगल में संचालित बैरल पत्थर और माइका खदान ध्वस्त

वनपाल पवन चौधरी ने कहा गुप्त सूचना मिली थी कि असुरहड्डी जंगल में अवैध रूप से बैरल पत्थर और माइका खदान का संचालन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर रेंजर के निर्देश पर एक टीम गठन कर वहां संचालित करीब आधा दर्जन खदान को डोजरिंग कराकर ध्वस्त कर दिया गया।

मामले में खदान संचालक पर FIR दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में वन भूमि पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। वन अपराधियों पर कठोर कानूनी कारवाई की जाएगी। मौके पर एसआई सतीश कुमार, उप वन परिसर पदाधिकारी सुनील हेंब्रम, राजेंद्र प्रसाद, हीरालाल पंडित, आलोक मोहन पांडेय, बमशंकर वर्मा समेत लोकाय थाना सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...