गिरिडीह: अवैध माइका खनन के खिलाफ छापेमारी, 50 टन माइका जब्त

एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी वन विभाग की टीम

गिरिडीह : अवैध माइका खनन के खिलाफ छापेमारी- जिले के

गावां प्रखंड के कारीपहरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने

पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध माइका खनन के खिलाफ छापेमारी की है.

माइका खनन कर सड़क किनारे संग्रह किए गए डंपयार्ड में

छापेमारी कर 50 टन से अधिक माइका को जब्त कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरलाघाटी, तराई के जंगलों से अवैध माइका उत्खनन कर कारीपहरी गांव में सड़क के किनारे डंप किया जा रहा है. जिसके बाद वन परिसर प्रभारी पवन चौधरी ने छापेमारी की और माइका को जब्त कर वन प्रखंड कार्यालय ले जाया गया. वहीं माइका माफियाओं पर वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई है.

अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, दो लोग गिरफ्तार

sand 1 22Scope News

गिरिडीह: जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में आज सुबह अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है. वहीं दोनों ट्रैक्टर के चालकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार चालकों का नाम लाल मोहम्मद अंसारी और सनुव्वर अंसारी बताया जा रहा है. आपको बता दें कि गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाकों में बालू के अवैध खनन और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट: चांद

गिरिडीह में वृद्ध-मसोमात महिला को डायन बिसाही के आरोप में पिलाया गया मैला

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...