गिरिडीह में अवैध माइका लोड पिकअप वाहन जब्त

गिरिडीह. तिसरी वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात कार्रवाई करते हुए अवैध माइका लदा एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। जब्त वाहन में करीब 4 टन माइका लदा हुआ था। हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा।

अवैध माइका लोड पिकअप जब्त

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तिसरी के बराईपाट जंगल से अवैध रूप से पिकअप वाहन में ढिबरा लोड कर गावां के रास्ते से कोडरमा ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक पर रेंजर के निर्देश पर एक टीम गठित कर वनकर्मियों ने गुमगी पूल के पास उक्त माइका लदा वाहन को जब्त कर लिया।

वाइल्ड वादी 6 22Scope News

हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए चालक फरार हो गया। मामले को लेकर वनपाल अमर विश्वकर्मा ने कहा कि वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...