Advertisment

कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मार कर अपने वृद्ध मां की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चैनपुर: चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के डुमरी थाना के नवाडीह बस्ती में कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। मृतक का नाम सेलिना कुजूर उम्र 80 वर्ष है।

हत्या का आरोपी मनूवेल कुजूर उम्र 55 वर्ष मृतक का सगा बेटा है जो पूर्व में भी अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में सजा काट चुका है। इस संबंध में मृतक की बेटी कंचन कुजूर उम्र 35 वर्ष ने बताया की दो तीन दिन पूर्व से ही आरोपी घर में लड़ाई झगड़ा कर रहा था वहीं पका हुआ खाना को भी फेंक दे रहा था।

शुक्रवार को भी उसी तरह खाना को फेंकने लगा जब मैं इसका विरोध की तो मेरे साथ मार पीट किया वहीं मेरी मां को भी कुल्हाड़ी से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन घटना स्थल पहुंची जहां से मृतक वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी ले गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया की हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

 

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...