धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहुर्त, जानें इस दिन क्या खरीदना होगा शुभ

RANCHI DESK : हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस का त्योहार आता है और इस दिन कुछ वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से घर में सुख समृद्धि आती है और कभी पैसों की कमी नहीं आती. इस दिन भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. जिस तरह पूजा का शुभ मुहुर्त होता है. बिल्कुल इसी तरह धनतेरस के दिन यदि शुभ मुहुर्त पर खरीदारी की जाए तो काफी शुभ माना जाता है.

खरीदारी का शुभ मुहुर्त

इस दिन नया सामान घर में लाने का विशेष महत्व होता है. ऐसे में यदि आप भी धनतेरस के दिन कोई नई वस्तु खरीदना चाहते हैं तो शुभ मुहुर्त में खरीदें. क्योंकि ऐसा करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी और सुख-समृद्धि आएगी. यदि आप इस दिन सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 11 मिनट तक शुभ मुहुर्त रहेगा. वहीं बर्तन व अन्य चीजें खरीदने के लिए शाम 7 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक का समय शुभ है.

धनतेरस की पूजा विधि

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है. कहा जाता है​ कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे और तभी से धनतेरस की पूजा की जा रही है. धनतेरस के दिन शाम को घर के मुख्य द्वारा, आंगन और घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाने चाहिए. इस दिन यम के नाम से भी दीपक रखे जाते हैं.

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...