Commercial Advertisment

धनतेरस पर इन चीजों का ना करें खरीदारी

रांची : इस साल धनतेरस का त्योहार 22 और 23 अक्टूबर हो है. इसलिए आप

दोनों दिन खरीदारी कर सकते हैं. त्रयोदशी तिथि आज 22 अक्टूबर शनिवार को

शाम 6 बजकर 2 मिनट से हो रही है जो अगले दिन 23 अक्टूबर की

शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी. इसलिए 22-23 अक्टूबर दोनों दिन धनतेरस मानी जा रही है.

आज 22 अक्टूबर को पूजा का मुहूर्त है और 23 अक्टूबर को खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त है.

आज के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए, नहीं तो घर में दरिद्रता आती है.

जानिए क्या ना करें खरीदारी

धारदार वस्तुएं और काले रंग की चीजों को भूलकर ना खरीदें

धनतेरस के दिन खरीदारी करते समय भूलकर भी धारदार वस्तुएं बिल्कुल न खरीदें.

धारदार जैसे- चाकू, कैंची आदि. मान्यता है कि इस चीजों को खरीदना बेहद ही अशुभ माना जाता है. इससे घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है. धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए. धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से अशुभता का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें. साथ ही इस दिन काले रंग वस्त्र भी धारण नहीं करने चाहिए.

कार, लोहा और कांच की चीजों की खरीदारी से बचें

धनतेरस के दिन कार खरीदने की योजना बनाई जाती है क्योंकि यह शुभ दिन माना जाता है. लेकिन, अगर आपको धनतेरस के दिन कार घर लानी है तो उसका भुगतान एक दिन पहले कर लें. क्योंकि कार विभिन्न धातुओं से बनी होती है, इसलिए धनतेरस के दिन कार खरीदने से बचना चाहिए. धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें घर में नहीं लानी चाहिए. अगर आपको लोहे के बर्तन खरीदने हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही बर्तन खरीद लें. धनतेरस के दिन कांच की चीजें बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए. क्योंकि कांच राहू का प्रतीक माना जाता है. इसलिए, इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.

भूल से भी तेल, खाली बर्तन और स्टील न खरीदें

धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि लाने के लिए मना किया जाता है. धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें. धनतेरस के दिन भूलकर भी खाली बर्तन नहीं खरीदने चाहिए. माना जाता है कि खाली बर्तन से घर की आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है. घर में बरकत नहीं होती हैं. इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें. धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है. स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए. स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए.

प्लास्टिक का सामान और चीनी मिट्टी की चीजें होता है अशुभ

इस दिन घर में मिट्टी के बर्तन या चीनी मिट्टी के बने शोपीस नहीं लाने चाहिए. इन चीजों को घर में लाना शुभ नहीं माना जाता है. ये चीजें इतनी नाजूक होती है कि ये आसानी से टूट जाती हैं. ऐसे में इनसे कभी बरकत नहीं आती है. धनतेरस के दिन प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए. प्लास्टिक का सामान घर में लाना वास्तु से सही नहीं माना जाता है. इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक का कोई भी सामान बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए.

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में झारखंड से हजारों...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...