हथियारबंद बदमाश ने युवक को गोली मारकर की हत्या

आरा : भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव में रविवार की रात हथियारबंद बदमाश ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से दो गोली दाहिने साइड गर्दन एवं एक गोली पेट में मारी गई है। जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह एवं तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। वहीं एफएसएल ने पहुंच घटनास्थल पर कई साक्ष्य को संकलन किया। जबकि हत्या का कारण अभी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, मृतक तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी स्व. मनोज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अखिल सिंह है।

यह भी पढ़े : बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान 3 दोस्त की डूबने से मौत

यह भी देखें :

https://youtu.be/ptv9wcdE8d0?si=jOE4qCR_IGGnAJa6

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...