BJP JDU BSP के कई नेता शामिल हुए राजद में – एजाज अहमद

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के समक्ष भाजपा, जदयू और बसपा के नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के समक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री मो इसराइल मंसुरी, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद की उपस्थिति में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी अर्जुन शाह, जदयू नेत्री सह पूर्व प्रमुख लक्ष्मी चन्द्रा, बसपा नेता सह मुजफ्फरपुर के पुर्व जिला अध्यक्ष विजय राम, जदयू नेता सैयद वसीम सज्जाद वारसी, सोनू कुमार पांडेय, संतोष पासवान सहित अन्य नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि भाजपा, जदयू सत्ता और स्वार्थ में जनता के हितों के खिलाफ कार्य कर रही है। इन दलों में कार्यकताओं के मान- सम्मान और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विचारों से कोई मतलब नहीं है, जिसके कारण लोग उनकी पार्टी को छोड़ रहे हैं। हर दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय और तेजस्वी प्रसाद यादव के आर्थिक न्याय और विचारों तथा उनके कार्यों के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो रहे ‌हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि भाजपा जदयू और बसपा से आने वाले सभी नेताओं को पार्टी का सदस्यता रसीद के साथ गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, प्रमोद कुमार राम और निर्भय कुमार अंबेडकर भी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Land Dispute में गोलीबारी, 1 की मौत 1 महिला जख्मी

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

BJP JDU BSP BJP JDU BSP BJP JDU BSP

BJP JDU BSP

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...