Breaking : सीएम योगी बोले – बांग्लादेश में सन 1947 वाले हालात, उसका भारत में विलय होना तय

डिजीटल डेस्क : Breakingसीएम योगी बोले – बांग्लादेश में सन 1947 वाले हालात, उसका भारत में विलय होना तय। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में हजरतगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में काफी अहम बयान दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। विभाजन की त्रासदी फिर नहीं होने देंगे। कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक की चिंता की। जाति के नाम पर विभाजन की कोशिश हो रही है। बांग्लादेश में आज वही हो रहा है, जो 1947 में हुआ था। वहां फिर से पाकिस्तान के जैसे हालात हैं। उसका विलय भारत में होना तय है।

बांग्लादेश में हिंदू जान की गुहार लगा रहे हैं और बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए कोई कुछ नहीं बोल रहा है। भारत में कुछ लोगों के मुंह सिले हुए हैं।

बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम मे बोलते सीएम योगी।

विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में शामिल हुए सीएम योगी

इससे पहले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बुधवार को मनाया गया। इसके तहत सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा’ निकली। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।

इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर पदयात्रा लोकभवन तक पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे। इसमें त्रासदी का दंश झेलने वालों की पीड़ा बयां थी।

लोकभवन में पहुंचने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाजन विभीषिका की त्रासदी पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर मौन पदयात्रा पर निकले।

केंद्र में भाजपा की सत्ता आने के बाद से स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन विभाजन की स्मृतियों को याद किया जाता है।

विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, बलवीर सिंह औलख,  विधायक योगेश शुक्ल, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, अनूप गुप्ता, उमेश द्विवेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि शामिल रहे।

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...