कोलकाता रे’प म’र्डर केस : विरोध में सड़क पर उतरे पटना AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर्स

पटना : कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर राजधानी पटना में आज भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स सड़क पर उतरे हैं। परिसर में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने अपनी कई मांगों को रखा। कोलकाता में बीते शुक्रवार को एक सरकारी अस्पताल से महिला ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिलने के बाद से ही रेजिडेंट डॉक्टर्स का प्रदर्शन लगातार जारी है। एम्स परिसर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा- घटना के बाद से हम लोग डरे हुए हैं’

रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से ओपीडी सेवा बहिष्कार का आह्वान किया गया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई वारदात को लेकर पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि सीपीए (CPA) लागू हो। डॉक्टरों को सुरक्षा मिले। मृतक छात्रा के परिवार को मुआवजा मिले। घटना के बाद से हम लोग बहुत डरे हुए हैं।

यह भी देखें :

इमरजेंसी सेवा बहिष्कार पर होगा विचार – रेजिडेंट डॉक्टर

प्रदर्शन के दौरान रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार तुरंत निर्णय ले। ओपीडी में दिखाने आ रहे मरीजों को दिक्कत हो रही है हम समझ रहे हैं, लेकिन हम लोग के बारे में भी सोचा जाए। हमारी मांग नहीं मानी गई तो इमरजेंसी सेवा बहिष्कार पर विचार होगा।

यह भी पढ़े : पटना में भी कोलकाता का असर, हड़ताल पर PMCH के जूनियर डॉक्टर, OPD बंद

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Agnipath Scheme Review: अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और 50% तक...

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और पहले अग्निवीर बैच की सेवा पूरी होने से पहले केंद्र सरकार अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। सेवा...

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...