बाढ़ का माघी पूर्णिमा मेला, लाखों लाख श्रद्धालु, जमकर भूत खेली का खेल

बाढ़/खगड़िया : बाढ़ का उमानाथ में प्रतिवर्ष लगने वाला माघी पूर्णिमा का मेला मे दिन प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शनिवार के दिन से ही उमानाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी और आज लगातार श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। क्या मुख्य सड़क क्या गली सभी का एक ही हाल है। प्रशासन के द्वारा जहां-तहां निजी वाहन को प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी मेला में काफी भीड़भाड़ देखा गया।

अनुमान के मुताबिक, करीब 8 से 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे होंगे

आपको बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक, करीब आठ से 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे होंगे। लेकिन इस मेले में पूजा पाठ के नाम पर लोग जमकर भगत भक्तिनी के द्वारा भूत खेली का खेल होता है। पूजा पाठ करने वाले उनके ऊपर देवता आने का दावा करते हैं और तरह-तरह के लोग हरकत करते हैं। विचित्र तरह का डांस भी देखने को मिलता है जो महिलाएं कभी घर से बाहर नहीं निकलती। वह महिलाएं भी भगत के साथ जमकर भूत खेली का खेल खेलते हैं और लोगों की समस्या दूर करने का दावा करते हैं।

Barh Mela 1 22Scope News

माघी पूर्णिमा को लेकर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खगड़िया माघी पूर्णिमा को लेकर उत्तर वाहिनी गंगा घाट अगुवानी स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ है। सुबह से ही श्रद्धालु स्नान पूजा पाठ कर रहे हैं। दूर-दूर से सहरसा मधेपुरा सुपौल जिले से भी श्रद्धालु आकर स्नान कर रहे हैं। प्रशासन के तरफ से भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। एसडीआरएफ टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Khagria Ganga 22Scope News

यह भी पढ़े : दो दर्जन मामलों के अपराधी को मोकामा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

विकाश कुमार और राजीव कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...