पूर्वी चंपारण में मतदान के दौरान मारपीट, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला में छठे चरण के तहत चल रहे मतदान के दौरान कल्याणपुर प्रखंड के एक बूथ पर उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया. उपद्रवियों ने ईवीएम के चार कंट्रोल यूनिट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की. जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों के रायफल को लूटने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही एसपी नवीन चंद्र झा बूथ पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।हालांकि, पुलिस किसी उपद्रवी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

बता दें कि कल्याणपुर प्रखंड के पिपराखेम पंचायत के पिपरा मध्य

विद्यालय पर बने बूथ संख्या 273 पर शुरु में बोगस वोटिंग को लेकर आपस में झड़प हुई थी. उसके बाद लगभग एक सौ उपद्रवी बूथ पर आए और मारपीट करने लगे. साथ हीं उपद्रवियों ने चार ईवीएम के चार कंट्रोल यूनिट को तोड़ दिया. बूथ पर रखे कुर्सियों को भी उपद्रवियों ने तोड़ डाला. उपद्रवियों के मारपीट से कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. जबकि उपद्रवियों ने सिपाही प्रिया कुमारी का रायफल छीनने का प्रयास किया.

रिपोर्ट : ब्रजेश

व्यापारियों के साथ असामाजिक तत्वों ने की मारपीट, आक्रोशितों ने बाजार को किया बंद, फिर…

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...

Rupi Soren Last Rites: मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर...

Rupi Soren Last Rites, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मां को अंतिम...