मतदान बूथ पर उपद्रवियों ने जमकर किया हंगामा

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में छठे चरण के तहत चल रहे मतदान के दौरान कल्याणपुर प्रखंड के एक बूथ पर उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया. उपद्रवियों ने ईवीएम के चार कंट्रोल यूनिट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की. जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों के रायफल को लूटने का प्रयास किया.

कल्याणपुर प्रखंड के पिपराखेम पंचायत के पिपरा मध्य विद्यालय पर बने बूथ संख्या 273 पर शुरु में बोगस वोटिंग को लेकर आपस में झड़प हुई थी. उसके बाद लगभग एक सौ उपद्रवी बूथ पर आए और मारपीट करने लगे. उपद्रवियों की मारपीट से कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए.  जबकि उपद्रवियों ने सिपाही प्रिया कुमारी का रायफल छीनने का प्रयास किया.

मतदान बूथ पर हंगामा होने की जानकारी मिलने पर एसपी नवीन चंद्र झा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : ब्रजेश

 

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...