मंत्री अशोक ने कहा- राजनीति में कब क्या होगा कोई नहीं जानता

पटना : बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने आज यानी शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में बड़ा बयान दिया है। अशोक चौधरी और मुकेश सहनी के मुलाकात के बाद सहनी का एनडीए में शामिल होने की चर्चा जोरो पर है। अशोक चौधरी ने कहा कि हम उनके पिताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में कुछ कारण से नहीं गए थे। इस कारण से मिलने गए थे इसका कोई राजनीतिक कारण नहीं निकालना चाहिए। राजनीति में कब क्या होगा कोई नहीं जानता है। मुकेश सहनी निषाद समाज की राजनीति कर रहे हैं। निषादों में अपनी पैठ बनाना चाहते हैं। उनका मामला है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

पूर्व विधायक अनंत सिंह की रिहाई पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह सरकार का निर्णय नहीं है, यह न्यायालय का निर्णय है। अशोक चौधरी ने कहा कि पढ़े-लिखे राजनीतिज्ञ और बिना पढ़े लिखे नेता में यही अंतर होता है। सिर्फ बयान देने से और बड़ा पद मिल जाने से कोई नेता नहीं बन जाता। मंत्री चौधरी ने कहा कि अनंत कुमार सिंह को विधानसभा का टिकट किसने दिया था। राजद ने ही अनंत सिंह को विधानसभा का टिकट दिया था और आज उनके खिलाफ बोल रहे हैं। जदयू पार्टी ने तीन में है ना 13 में है। अनंत सिंह हमलोग के साथ थे, नाराज थे तो चले गए थे। फिर हमारे पास हैं, हमलोग इस बात पर सहमत है।

यह भी देखें :

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार करके हत्या करने वाले मामले पर अशोक चौधरी ने कहा कि घटना की जितना निंदा की जाए वह कम है। हमलोग महिला डॉक्टर के भावनाओं के साथ खड़े हैं। वहां की सरकार से अपील है कि जो भी दोषी हैं उस पर कार्रवाई की जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए।

झारखंड चुनाव को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी झारखंड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हमलोग एनडीए और भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा इस चीज के लिए अधिकृत किए गए हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि हमलोग की बात झारखंड के नेताओं से चल रही है। जब बातचीत चलती है तो कुछ ना कुछ होमवर्क तो दिया जाता ही है। बहुत जल्द आपलोग के बीच घोषणा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- पिछली बार से ज्यादा वोट से जीतेंगे चुनाव

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...