मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- पिछली बार से ज्यादा वोट से जीतेंगे चुनाव

पटना : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। रुपौली में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि वहां हमलोगों ने वहां पर बढ़िया कैंडिडेट मैदान में उतारा है। पिछली बार से ज्यादा वोटों से हमलोग इस बार जीतेंगे। सीएम नीतीश कुमार द्वारा आज एल एंड टी प्रोजेक्ट मैनेजर को पैर छूने वाले दृश्य पर तेजस्वी यादव के द्वारा ट्वीट करने पर मंत्री ने कहा कि हर पानी से भरा हुआ ग्लास किसी को आधा दिखता है किसी को पूरा दिखता है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 सालों से इस प्रदेश को सशक्त और मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री अपने कामों के प्रति काफी हंबल है। अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास सब कुछ बचा नहीं है तो मुख्यमंत्री को टारगेट करते हैं। जनसंख्या कंट्रोल पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह डिबेटेबल इशू है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। केंद्र सरकार के द्वारा आम बजट पेश होने पर बिहार के लोगों के लिए क्या उम्मीदें हैं। इस सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि आने वाले पांट सालों में हमलोग डिमांड कर रहे थे, वह बहुत जल्द पूरा होगा।

अशोक चौधरी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा एक तरह से पैकेज की तरह ही रहता है। क्योंकि इसमें जो राज्य की भूमिका और कंट्रीब्यूशन है। अब बहुत सारी योजनाओं में 50 फीसदी केंद्र सरकार और 50 फीसदी राज्य सरकार का स्कीम हो गया है। चौधरी ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं भी मिलता है तो हम मांग करते हैं की विशेष पैकेज मिले। लेकिन अब इस पर फार्मूला सेट केंद्र सरकार को ही करना है।

यह भी पढ़े : मंत्री जयंत बोले- इस बार भी बीमा भारती की जब्त होगी जमानत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...