मंत्री अशोक का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री चाहेंगे तो निशांत की राजनीति में होगी एंट्री

गयाजी : गयाजी-बोधगया रोड स्थित दुम्हान के समीप एक निजी मॉल के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी सहित कई विधायक और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार चाहेंगे तो निशांत की राजनीति में होगी एंट्री – मंत्री अशोक चौधरी

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक चौधरी ने स्पष्ट कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार चाहेंगे, तब उनकी राजनीति में एंट्री हो जाएगी। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।

Mantri Ashok Chaudhary 1 1 22Scope News

मंत्री अशोक को शक्ति यादव पर हमला, कहा- जिनके अंदर 72 छेद हैं, वे दूसरे को…

वहीं राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के बयान पर पलटवार करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि जिनके अंदर 72 छेद हैं, वही दूसरों में छेद ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद नेताओं के बयानों पर बयान देने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही अशोक चौधरी ने राज्य में बुनियादी ढांचे की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में सड़कों का मजबूत जाल बिछ चुका है। आज पटना से गया की दूरी कुछ ही घंटों में तय हो जाती है। ऐसे में इस तरह के बड़े प्रतिष्ठानों का खुलना स्वागतयोग्य है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Mantri Ashok Chaudhary 2 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने संजय गांधी जैविक उद्यान का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए निर्देश…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...