परिवार के चहेरे पर लौटी मुस्कान, 36 घंटे में सकुशल बरामद हुआ मासूम

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस की मेहनत रंग लाई। पुलिस ने एक साल के मासूम बच्चे को अपहरण के महज 36 घंटे में ही जहा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को मीरगंज थाना के मटिहानी नैन (बरईपट्टी) के बबलू सिंह के बेटे ऋषभ कुमार को बाइक सवार दो अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हथुआ एसडीपीयो के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। पुलिस के द्वारा अपहरणकर्ताओ का सीसीटीवी फुटेज जारी कर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी देखें :

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया की पुलिस के दबाव में अपराधियो ने मासूम बच्चे ऋषभ को देर रात थावे स्टेशन पर अकेले छोड़कर फरार हो गए थे। जिसे सकुशल बरामद कर बच्चे के परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपरधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हो सकता है कि बाइक सवार अपहरणकर्ता बच्चा चोर गिरोह से जुड़े हुए है। बहरहाल, बच्चे की बरामदगी को लेकर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस धन्यवाद किया है।

यह भी पढ़े : गोपालगंज : 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं

 

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...