पारस को झटका, पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे BJP में शामिल

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भोजपुर के बाहुबली नेता और तरारी से चार बार के विधायक रहे नरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) को अलविदा कह दिया। वह अपन बेटे के साथ विशाल प्रशांत के साथ बीजेपी की सदस्यता ली। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दोनों को पार्टी ज्वाइन करवाया। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें जल्द ही होने वाले तरारी विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है। सुनील पांडेय का बीजेपी में शामिल होना पशुपति पारस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

दरअसल, सुनील पांडेय का आरएलजेपी में काफी दबदबा था। उनके दम पर ही पशुपति कुमार पारस ने उपचुनाव में एनडीए से तरारी सीट की मांग की थी। बता दें कि 2020 के चुनाव में सुनील पांडेय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि बीजेपी के कौशल विद्यार्थी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। सुनील पांडेय का बिहार की राजनीति में अलग ही रुतबा रहा है। उनका नाम बिहार के बाहुबली नेताओं में शुमार होता है। भले ही वे मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भोजपुर के पीरो विधानसभा क्षेत्र से की थी। उन्होंने महज 34 साल की उम्र में साल 2000 में पीरो सीट से अपना पहला चुनाव जीता था। उस समय वे फरार चल रहे थे।

यह भी पढ़े : मंत्री कृष्णनंदन के बेटे पर FIR, जा’न से मारने की धमकी देने का लगा है आरोप

यह भी देखें :

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...

Giridih BJP Padyatra: गिरिडीह में 3 नवंबर को भाजपा की विशाल...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में आगामी 3 नवंबर को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘लोकतंत्र बचाओ,...