Mayor ने पार्क सौंदर्यीकरण के कार्य का किया निरीक्षण, कहा..

पश्चिम चंपारण: बेतिया नगर निगम के वार्स संख्या 4 में पार्क के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के कार्य का मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने निरिक्षण किया। इस दौरान साइट इंचार्ज अभियंता सुजय सुमन ने उन्हें पार्क में चल रहे सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

निरीक्षण के क्रम में मेयर गरिमा सिकारिया ने कहा कि उत्तरवर्ती पोखरा चिल्ड्रन पार्क में बना सतरंगी फव्वारा यहां आने वाले बच्चों के लिए विशेष कौतुहल और आकर्षण का केंद्र बनेगा। चिल्ड्रन पार्क के सौंदर्यीकरण और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित गार्ड रूम, टिकट घर और सौंदर्यीकरण के अन्य कार्यों के साथ ही पाथवे के रंगाई अदि का कार्य शीघ्र पूरा करने का ही निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर उत्तरवर्ती पोखरा के चिल्ड्रन पार्क में नगर निगम प्रशासन की तरफ से बाल मेला का आयोजन करने के लिए नगर निगम में विचार किया जा रहा है। मेयर ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों, स्थानीय लोगों एवं उपस्थित सुदामा साह से पार्क की साफ सफाई में दिख रहीं कोताही पर नजर रखने का अनुरोध किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   नगर परिषद Bagaha में नगर विक्रय समिति की बैठक आयोजित

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Mayor Mayor

Mayor

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...